भाजपा में शामिल हो सकते हैं ''आप'' के पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jan 2015 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने आज रात दिल्ली भाजपा प्रमुख सतीश उपाध्याय से मुलाकात की. इससे इस बात की अटकलें लगायी जा रही हैं कि वह भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं. बिन्नी ने पिछले साल अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से मुतभेद के चलते आप […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने आज रात दिल्ली भाजपा प्रमुख सतीश उपाध्याय से मुलाकात की. इससे इस बात की अटकलें लगायी जा रही हैं कि वह भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं. बिन्नी ने पिछले साल अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से मुतभेद के चलते आप पार्टी छोड़ दी थी. उन्होंने इस दौरान नेतृत्व पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाया था.
सूत्रों ने बताया कि बिन्नी के साथ चर्चा आखिरी चरण में है और वह जल्द ही किसी भी समय पार्टी में शामिल हो सकते हैं. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस संबंध में अंतिम फैसला शीघ्र किया जाएगा. लक्ष्मीनगर से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक बिन्नी ने पिछले साल आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी. भाजपा में सूत्रों ने बताया कि चूंकि पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की अब तक घोषणा नहीं की है इसलिए यह पार्टी की प्रचार रणनीति को प्रभावित कर रहा है.
उल्लेखनीय है बिन्नी से पहले शाजिया इल्मी जैसी अहम शख्स भी आप पार्टी से भाजपा में शामिल हो गयी. शाजिया के अलावा टीम अन्ना की अहम सहयोगी किरण बेदी भी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










