सरकार गंगा संरक्षण को प्रतिबद्ध : उमा भारती

Published at :18 Jan 2015 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार गंगा संरक्षण को प्रतिबद्ध : उमा भारती

नयी दिल्ली : गंगा संरक्षण को कथित रूप से ‘‘ऊर्जा माफिया’’ द्वारा बाधित करने के प्रयासों के बावजूद सरकार ने आज कहा ‘‘चाहे जो भी हो’’ वह प्रदूषित पवित्र नदी को साफ करने को प्रतिबद्ध है. केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने आज कहा कि उनके सामने भी कई कहानियां आयी हैं जो इंटरनेट […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : गंगा संरक्षण को कथित रूप से ‘‘ऊर्जा माफिया’’ द्वारा बाधित करने के प्रयासों के बावजूद सरकार ने आज कहा ‘‘चाहे जो भी हो’’ वह प्रदूषित पवित्र नदी को साफ करने को प्रतिबद्ध है. केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने आज कहा कि उनके सामने भी कई कहानियां आयी हैं जो इंटरनेट पर चल रही हैं जिसमें कहा जा रहा है कि गंगा मर जाएगी और विलुप्त हो जाएगी.
उन्होंने यहां ‘इंडिया वाटर वीक 2015’ के समापन समारोह में कहा, ‘‘मैंने कई कहानियां सुनी है जो इंटरनेट पर चल रही हैं. कहानी यह है कि कलयुग के अंत में गंगा मर जाएगी और विलुप्त हो जाएगी. यह कहानी इतनी तेजी से फैल रही है कि मेरा मानना है कि ऐसा माफिया, उर्जा माफिया द्वारा किया जा रहा है ताकि वे गंगा का फायदा उठा सकें.’’ उन्होंने कहा कि इन कहानियांे को गंगा स्वच्छता अभियान से ध्यान भंग करने के लिए फैलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसा नदी का फायदा उठाने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों को नाकाम किया जाएगा और नदी हमेशा जिंदा रहेगी.
उमा ने कहा कि गंगा संरक्षण के प्रारंभिक परिणाम दो वर्ष में सामने आ जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘‘नदियों का जोड़ना सफलतापूर्वक नये लक्ष्य पर पहुंच रहा है, मुम्बई के लिए 2060 तक पेयजल की कोई समस्या नहीं होगी.’’ उन्होंने कहा कि प्रस्तावित यमुना-शारदा लिंक से यमुना में जलप्रवाह बढ जाएगा. उन्होंने कहा कि 2015-2016 को पूरे देश में ‘जल क्रांति वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola