पुलवामा में आतंकी ठिकाने को किया गया ध्वस्त, हथियार एवं गोलाबारुद बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jan 2015 9:20 PM (IST)
विज्ञापन

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है और वहां से भारी मात्र में हथियार एवं गोलाबारुद बरामद किये पुलिस ने आज यहां बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिले के त्रल इलाके में सैमोह के जंगल में पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ की टीम […]
विज्ञापन
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है और वहां से भारी मात्र में हथियार एवं गोलाबारुद बरामद किये
पुलिस ने आज यहां बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिले के त्रल इलाके में सैमोह के जंगल में पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया. उस दौरान इस आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया गया.
पुलिस के मुताबिक वहां से नौ अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर ग्रेनेड, दो हथगोले, दो डिटोनेटर, एक बाइनोकुलर, एलपीजी सिलेंडर, चार कंबल, दो प्रेशर कूकर, दो इमरजेंसी लाइट और अन्य चीजें मिलीं. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है. जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










