रेलवे की वित्तीय हालत गहरे संकट में : रेल मंत्री

नयी दिल्ली: रेल मंत्री सुरेश प्रभु के मुताबिक भारतीय रेल की वित्त स्थिति गहरे संकट में है और यह सरकारी उपक्रम पर्याप्त निवेश के अभाव और सेवा में कोताही के दुष्चक्र में फंस गया है. हजारों करोड रूपए का घाटा ङोल रही रेलवे में भारी निवेश की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रभु ने कहा […]
नयी दिल्ली: रेल मंत्री सुरेश प्रभु के मुताबिक भारतीय रेल की वित्त स्थिति गहरे संकट में है और यह सरकारी उपक्रम पर्याप्त निवेश के अभाव और सेवा में कोताही के दुष्चक्र में फंस गया है. हजारों करोड रूपए का घाटा ङोल रही रेलवे में भारी निवेश की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रभु ने कहा कि पेंशन कोष रेलवे में धन निवेश का एक संभावित जरिया हो सकता है.
रेल मंत्री यहां ‘‘इकोनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट’’ के एक सत्र को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि रेलवे की अवसंरचना में अगर सुधार हो जाए तो यह वृद्धि का इंजन बन कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 2.5 फीसदी से तीन फीसदी का योगदान दे सकती है. हालांकि रेलवे की वित्तीय स्थिति ‘‘गहरे संकट’’ में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




