सोनिया संबंधित विवादास्पद पुस्तक भारत में अब उपलब्ध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jan 2015 2:16 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: स्पेन के लेखक जेवियर मोरो द्वारा सोनिया गांधी के जीवन पर कथारुपक आधार पर लिखी गयी पुस्तक अंतत: भारत में बिकनी शुरु हो गयी है. कुछ साल पहले कांग्रेस के विरोध के कारण यह पुस्तक भारत में प्रकाशित नहीं हो पायी थी. रोली बुक्स की निदेशक प्रिया कपूर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रेड […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: स्पेन के लेखक जेवियर मोरो द्वारा सोनिया गांधी के जीवन पर कथारुपक आधार पर लिखी गयी पुस्तक अंतत: भारत में बिकनी शुरु हो गयी है. कुछ साल पहले कांग्रेस के विरोध के कारण यह पुस्तक भारत में प्रकाशित नहीं हो पायी थी.
रोली बुक्स की निदेशक प्रिया कपूर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रेड साडी अब भारत में प्रकाशित हो गयी है.
अपनी प्रति प्राप्त करें.’’ यह पुस्तक सबसे पहले स्पेनिश भाषा में ‘‘एल सारी रोजो’’ शीर्षक से 2008 में प्रकाशित हुई थी. इस पुस्तक ने विवाद उत्पन्न कर दिया था क्योंकि कांग्रेस प्रमुख के वकील ने दावा किया था कि इसमें अर्धसत्य, असत्य, गलत बाते एवं मानहानिकारक बयान है. उन्होंने 2010 में मोरो को कानूनी नोटिस भी भेजा था. प्रकाशक के अनुसार 455 पृष्ठों की इस पुस्तक का मूल्य 395 रुपये रखा गया है और यह मूल कृति का भारतीय संस्करण है.
मोरो की इससे पूर्व आयी पुस्तक ‘‘पेशन इंडिया’’ 17 भाषाओं में अनुदित हुई थी. उन्होंने सोनिया की जीवन यात्रा की सूचनाएं करीबी मित्रों एवं सहयोगियों से एकत्रित की हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










