केजरीवाल के आरोपों से राजनीति गरम, उपाध्‍याय ने कहा-दायर करेंगे मानहानी का केस

Published at :15 Jan 2015 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल के आरोपों से राजनीति गरम, उपाध्‍याय ने कहा-दायर करेंगे मानहानी का केस

नयी दिल्‍ली : आम आदमी पार्टी के संयोजक ने दिल्‍ली में भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए भाजपा प्रदेश्‍ा अध्‍यक्ष सतीश उपाध्‍याय पर बिजली कंपनियों से सांठ-गांठ का आरोप लगाया है. इस पर बिलबिलाये भाजपा ने केजरीवाल को 24 घंटे का अल्‍टीमेटम देते हुए कहा कि या तो केजरीवाल आरोपों को साबित या फिर राजनीति […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : आम आदमी पार्टी के संयोजक ने दिल्‍ली में भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए भाजपा प्रदेश्‍ा अध्‍यक्ष सतीश उपाध्‍याय पर बिजली कंपनियों से सांठ-गांठ का आरोप लगाया है. इस पर बिलबिलाये भाजपा ने केजरीवाल को 24 घंटे का अल्‍टीमेटम देते हुए कहा कि या तो केजरीवाल आरोपों को साबित या फिर राजनीति से सन्‍यास की घोषणा करें.

वहीं भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष उपाध्‍याय ने कहा कि अगर केजरीवाल आरोप को साबित कर देंगे तो वे राजनीति से सन्‍यास ले लेंगे. इतना ही नहीं उपाध्‍याय ने आरोप साबित नहीं होने की स्थिति में केजरीवाल पर मानहानी का केस दायर करने की भी धमकी दे डाली.

उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल के सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं. उन्होंने 24 घंटे के अंदर केजरीवाल को सारे आरोपों को साबित करने या राजनीति छोड़ने की चुनौती दी. उपाध्याय ने कहा कि अगर उनके ऊपर लगे आरोप केजरीवाल ने साबित कर दिये, तो वह राजनीति छोड़ देंगे.

केजरीवाल के गंभीर आरोप

केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि बिजली कंपनियों से भाजपा नेताओं के संबंध हैं. ‘आप’ मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और आशीष सूद की बिजली कंपनियों से सांठगांठ है. इससे जुड़े दस्तावेज ऑनलाइन करते हुए कहा कि दिल्ली में बिजली के मीटर लगाने और बदलनेवाली छह कंपनियों के मालिक सतीश उपाध्याय हैं. ये सभी कंपनियां बिजली कंपनियों के साथ काम करती हैं. यह हितों के टकराव का मामला है. इस पर उन्हें सफाई देनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola