बोलीं शाजिया इल्मी, दिल्ली या कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ रही

Updated at : 15 Jan 2015 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
बोलीं शाजिया इल्मी, दिल्ली या कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ रही

नयी दिल्ली : नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अरविन्द केजरीवाल के विरुद्ध शाजिया इल्मी के चुनाव लड़ने की खबरों के बीच आप की पूर्व नेता ने आज कहा कि वह कहीं से भी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. उन्होंने कल देर रात ट्वीट कर कहा, "मैं नेशनल डिफेंस कालेज में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अरविन्द केजरीवाल के विरुद्ध शाजिया इल्मी के चुनाव लड़ने की खबरों के बीच आप की पूर्व नेता ने आज कहा कि वह कहीं से भी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी.
उन्होंने कल देर रात ट्वीट कर कहा, "मैं नेशनल डिफेंस कालेज में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था. मीडिया के कॉल नहीं उठा पायी. मैं नयी दिल्ली या कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ रही. शांत रहें."
इससे पूर्व संवाददाता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल ने आज कहा कि इल्मी आगामी चुनाव में जहां से चाहें, चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं.
केजरीवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, वह इस देश की नागरिक हैं और जहां से चाहें, वहां से चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं. हालांकि केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन के कुछ ही घंटे बाद इल्मी के एक पुराने ट्वीट को रीट्वीट किया जो 21 नवंबर, 2013 का है. उस समय इल्मी आप में थीं और उन्होंने इस ट्वीट में भाजपा और कांग्रेस के चंदे को लेकर उनकी आलोचना की थी.
पार्टी की प्रमुख नेता और अल्पसंख्यक चेहरा रहीं इल्मी ने 2013 के विधानसभा चुनाव में आर के पुरम से किस्मत आजमाई थी और मामूली अंतर से हार गयीं थीं. उसके बाद पार्टी उन्हें लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ उतारना चाहती थी लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया.
लोकसभा चुनाव में दिल्ली की किसी सीट से टिकट देने की इल्मी की मांग को खारिज करते हुए आप ने उन्हें अंतत: गाजियाबाद से उतारा जहां वह हार गयीं.
इल्मी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के कुछ ही दिन बाद केजरीवाल के इर्द-गिर्द एक गुट होने का आरोप लगाते हुए पार्टी को छोड़ दिया था. वह दिल्ली भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान में शामिल हो चुकी हैं. हालांकि अभी तक वह भाजपा में शामिल नहीं हुई हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola