किरण कुमार ने इसरो के अध्यक्ष के रुप में कार्यभार संभाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2015 9:50 PM (IST)
विज्ञापन

बेंगलूरु: जाने माने वैज्ञानिक ए.एस किरण कुमार रेड्डी ने आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष तथा अंतरिक्ष विभाग के सचिव के रुप में कार्यभार संभाल लिया. कुमार को 31 दिसंबर को के. राधाकृष्णन के सेवानिवृत्त होने के बाद सोमवार को पद पर नियुक्त किया गया था.इससे पहले कुमार अहमदाबाद में इसरो के स्पेस […]
विज्ञापन
बेंगलूरु: जाने माने वैज्ञानिक ए.एस किरण कुमार रेड्डी ने आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष तथा अंतरिक्ष विभाग के सचिव के रुप में कार्यभार संभाल लिया.
कुमार को 31 दिसंबर को के. राधाकृष्णन के सेवानिवृत्त होने के बाद सोमवार को पद पर नियुक्त किया गया था.इससे पहले कुमार अहमदाबाद में इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर में निदेशक के रुप में काम कर रहे थे.पद्मश्री प्राप्त कुमार ने इसरो में अपने करियर की शुरुआत 1975 में स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (एसएसी) से जुडकर की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










