भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं : कांग्रेस
Updated at : 11 Jan 2015 3:32 PM (IST)
विज्ञापन

रायपुर: छत्तीसगढ के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने आज यहां कहा कि यह दुर्भाग्य है कि महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सरकार में आयी भाजपा महिलाओं को सुरक्षा दे पाने में विफल रही है. बघेल ने आरोप लगाते […]
विज्ञापन
रायपुर: छत्तीसगढ के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने आज यहां कहा कि यह दुर्भाग्य है कि महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सरकार में आयी भाजपा महिलाओं को सुरक्षा दे पाने में विफल रही है.
बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ में नसबंदी कांड में महिलायें मारी जाती हैं. जशपुर से एक हजार से अधिक महिलायें लापता है. उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले में सिर में चोट लगने के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती की गयी महाविद्यालय की छात्र को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसके साथ दुराचार किया जाता है और पुलिस कर्मियों द्वारा वीडियो बनाकर छात्रा को परेशान किया जाता है.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा इन घटनाओं से यह स्पष्ट हो गया है कि अब छत्तीसगढ में कानून का शासन समाप्त हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




