बेंगलुरु में आठ साल की बच्ची का शिक्षक ने किया यौन शोषण, हिंसक हुआ विरोध-प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेंगलुरु : बेंगलुरु के एक स्कूल में एक आठ साल की बच्ची के साथ शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ किये जाने के बाद अभिभावकों के विरोध प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है और उससे थाने में पूछताछ की जा रही है. बच्ची की छेड़छाड़ […]
विज्ञापन
बेंगलुरु : बेंगलुरु के एक स्कूल में एक आठ साल की बच्ची के साथ शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ किये जाने के बाद अभिभावकों के विरोध प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है और उससे थाने में पूछताछ की जा रही है. बच्ची की छेड़छाड़ से नाराज उसके अभिभावक और अन्य बच्चों के परिजन बुधवार को स्कूल के पास जमा हो गये. प्रदर्शन उग्र हो गया और बच्चों के परिजन पत्थरबाजी शुरू कर दी.
पुलिस को इस मामले में सुलझाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. भीड़ को हटाने क लिए पुलिस को अश्रु गैस का भी उपयोग करना पड़ा. उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु में पिछले तीन साल में कम से कम तीन मामले स्कूलों में बच्चों के यौन शोषण के सामने आ चुके हैं. पूर्व में आठ साल की एक बच्ची ने अपने 63 वर्षीय शिक्षक पर कक्षा के दौरान यौन शोषण का आरोप लगाया था. इसी तरह एक छह वर्षीया बच्ची के साथ इस शहर में गैंगरेप किये जाने का भी मामला सामने आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










