नाव मामले पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, बोली सेना का मनोबल गिराती है कांग्रेस

नयी दिल्लीः अरब सागर में पाकिस्तान के संदिग्ध नाव पर कोस्टगार्ड द्वारा उठाये गये कदम के बाद इस पूरे मामले ने अब सियासी रूप ले लिया है. इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के बाद कांग्रेस ने भी इस मामले पर सवाल खड़े किये. कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सरकार इस पूरे मामले को मीडिया […]
नयी दिल्लीः अरब सागर में पाकिस्तान के संदिग्ध नाव पर कोस्टगार्ड द्वारा उठाये गये कदम के बाद इस पूरे मामले ने अब सियासी रूप ले लिया है. इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के बाद कांग्रेस ने भी इस मामले पर सवाल खड़े किये. कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सरकार इस पूरे मामले को मीडिया के सामने बगैर किसी सबूत के बड़े आतंकी हमले की आशंका के रूप में पेश कर रही है. भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के इन सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस पर पाकिस्तान की मदद करने का आऱोप लगाया. पात्रा ने कहा कि कांग्रेस इस तरह के सवाल खड़े करके पाकिस्तान को ऑक्सीजन दे रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




