रायगढ़ में मधु किन्नर ने मेयर चुनाव जीतकर इतिहास रचा

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ से एक चौकाने वाली खबर है. रायगढ़ में हुए मेयर चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को एक किन्नर ने जबरदस्त मात दे दी है. मधु नाम के किन्नर ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी को 9 हजार से अधिक वोटों से हरा कर इतिहास रच दिया है. बताया जा […]
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ से एक चौकाने वाली खबर है. रायगढ़ में हुए मेयर चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को एक किन्नर ने जबरदस्त मात दे दी है. मधु नाम के किन्नर ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी को 9 हजार से अधिक वोटों से हरा कर इतिहास रच दिया है.
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी किन्नर ने चुनाव में जीत दर्ज की हो. किन्नर की जीत से भाजपा और कांग्रेस को करारा झटका लगा है. जब से केंद्र में भाजपा गंठबंधन की सरकार बनी है तब से हाल में हुए सभी चुनावों में भाजपा को जोरदार जीत मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




