फडनवीस मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, 12 नये मंत्री होंगे शामिल

मुंबईः महाराष्ट्र में दो माह पुरानी फडनवीस सरकार का विस्तार किया जा सकता है. ऐसी खबर है कि इस विस्तार में 12 और मंत्रियों को शामिल किया जाएगा. इसमें से छह मंत्री भाजपा के , दो शिवसेना के व चार अन्य सहयोगी पार्टियों के होंगे. सहकारिता मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने आज यह जानकारी दी. हालांकि […]
इसी वर्ष 31 अक्टूबर को देवेंद्र फडनवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली थी. इनके साथ नौ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली थी. लंबी खींचतान के बाद शिवसेना भी सरकार में शामिल होने को लेकर राजी हो गयी.
5 दिसंबर को पहली बार कैबिनेट का विस्तार कर इसमें 20 अन्य मंत्रियों को शामिल किया गया. इसमें 10 भाजपा से व 10 शिवसेना से थे. मौजूदा समय में महाराष्ट्र सरकार में मंत्रियों की संख्या 30 हो गयी है. यदि 12 और मंत्रियों को शामिल किया जाता है तो इसकी संख्या 42 हो जाएगी. महाराष्ट्र में आरपीआई, स्वाभिमानी शेतकारी पक्ष, राष्ट्रीय सुरज पार्टी और शिवसंग्राम पार्टी भाजपा की सहयोगी पार्टियां हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




