कल अस्सी घाट पर जायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सुशासन दिवस के मौके पर कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे जहां वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन के अवसर पर आयोजित अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. सूत्रों ने आज यहां बताया कि मोदी वाराणसी में अस्सी घाट जायेंगे जहां वे स्वच्छता अभियान की […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सुशासन दिवस के मौके पर कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे जहां वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन के अवसर पर आयोजित अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
सूत्रों ने आज यहां बताया कि मोदी वाराणसी में अस्सी घाट जायेंगे जहां वे स्वच्छता अभियान की प्रगति का जायजा लेंगे जिसे उन्होंने पिछले महीने शुरू किया था.
मोदी ने आठ नवंबर को अपने स्वच्छ भारत अभियान के हिस्से के रूप में गंगा के किनारे अस्सी घाट पर जमा गाद निकालने के लिए कुदाल उठायी थी.
मोदी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय भी जायेंगे जहां वे मदन मोहन मालवीय के नाम पर अध्यापक शिक्षा के लिए एक अंतर विश्वविद्यालय केंद्र की आधारशिला रखेंगे. इस केंद्र के एक स्वायत्त इकाई के रुप में काम करने की संभावना है जिसके बारे में विस्तृत ब्यौरा प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान दिया जायेगा.
बीएचयू में मोदी द्वारा वाराणसी महोत्सव का शुभारंभ किये जाने की भी संभावना है. वाराणसी में मोदी डीजल इंजन कारखाना के विस्तार की आधारशिला रखेंगे साथ ही शहर में एक स्टेडियम के विस्तार का भी शिलान्यास करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










