महिलाओं की सुरक्षा के लिये वाहनों में लगेगा सेफ्टी बटन: शिवराज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इंदौर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बेहतरीन उपाय ढूंढ निकाला है. शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिये लोक परिवहन वाहनों में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) प्रणाली लगायी जाएगी. इसके साथ ही वाहनों में एक सुरक्षा बटन भी लगाया जाएगा जिसे संकट के […]
विज्ञापन
इंदौर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बेहतरीन उपाय ढूंढ निकाला है. शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिये लोक परिवहन वाहनों में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) प्रणाली लगायी जाएगी. इसके साथ ही वाहनों में एक सुरक्षा बटन भी लगाया जाएगा जिसे संकट के समय दबाने पर सूचना सीधे पुलिस कंट्रोल रुम तक पहुंच जाएगी.
मुख्यमंत्री ने गीतानगर में एक पुलिया के उद्घाटन के बाद यह बात पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि संकट के समय महिला द्वारा इस बटन को दबाते ही इसकी सूचना सीधे पुलिस कंट्रोल रुम को मिल जायेगी.शिवराज ने कहा कि इस योजना की शुरआत इंदौर से की जाएगी. यहां करीब 15 हजार लोक परिवहन वाहन है और सरकार द्वारा इस पर करीब 8 करोड़ रुपये खर्च किये जायेगें.
प्रदेश में यूरिया और खाद के कमी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को यूरिया और खाद की कोई कमी नहीं होगी. उन्होंने बताया कि प्रदेश में रेल की पांच रेक यूरिया की प्रतिदिन आवक हो रही है और इस माह का 3.70 हजार मीट्रिक टन का आवंटन पूरा हासिल किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद भी केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने यूरिया और खाद की आपूर्ति बढाने का आश्वासन दिया है. अब और किसानों को इसकी कोई कमी नहीं आने दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










