मोदी पर किसी ने कर दिया है ‘काला जादू’

नयी दिल्ली : गुजरात के सीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी के काम की तारीफ और फिर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की काबीलियत पर सवाल उठाने को लेकर विवादों में रहीं सामाजिक कार्यकर्ता मधु किश्वर को लगता है कि किसी ने नरेंद्र मोदी पर काला जादू कर दिया है इसलिए वह अब पहले से अलग […]
नयी दिल्ली : गुजरात के सीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी के काम की तारीफ और फिर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की काबीलियत पर सवाल उठाने को लेकर विवादों में रहीं सामाजिक कार्यकर्ता मधु किश्वर को लगता है कि किसी ने नरेंद्र मोदी पर काला जादू कर दिया है इसलिए वह अब पहले से अलग व्यवहार और बातें कर रहे हैं.
अंगरेजी न्यूज साइट स्क्रॉल डाट इन को दिये एक इंटरव्यू में किश्वर से जब पूछा गया कि मोदी को लेकर अपनी निराशा पर आप क्या कहेंगी, तो उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है किसने उन पर काला जादू कर दिया है. कहा कि गुजरात सरकार की जो तारीफ मैंने की थी, मैं आज भी उस पर कायम हूं. यह पूरी तरह सच थी.
लेकिन इसके बाद एक नया अध्याय शुरू होता है. अब उनका नया आकलन होगा. कहा कि शायद दिल्ली ने उन्हें भटका दिया गया है. फिर भी कोई फैसला सुनाना बहुत जल्दबाजी होगी. मैं अभी इंतजार कर रही हूं. मैं अभी दूरी बनाये हुए हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




