जम्मू कश्मीर में ग्रेनेड हमले में पांच सुरक्षाकर्मी जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में छह लोग जख्मी हो गए जिनमें पांच सुरक्षाकर्मी शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने पोहु इलाके में शाम साढे पांच बजे सुरक्षाकर्मियों के दल पर ग्रेनेड फेंका जिसमें छह लोग जख्मी हो गए. उन्होंने बताया कि जख्मी लोगों में सीआरपीएफ के […]
विज्ञापन
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में छह लोग जख्मी हो गए जिनमें पांच सुरक्षाकर्मी शामिल हैं.
पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने पोहु इलाके में शाम साढे पांच बजे सुरक्षाकर्मियों के दल पर ग्रेनेड फेंका जिसमें छह लोग जख्मी हो गए.
उन्होंने बताया कि जख्मी लोगों में सीआरपीएफ के चार जवान, एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक शामिल है.विस्फोट के बाद अफरा..तफरी की स्थिति का फायदा उठाते हुए आतंकवादी वहां से फरार हो गए.
किसी भी आतंकवादी संगठन ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.पुलवामा में विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण में नौ दिसम्बर को मतदान होना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










