21 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: ट्रंप की धमकी, ईरान की ना… कैसे बनेगी सीजफायर पर बात? झारखंड के सांसदों का आया रिपोर्ट कार्ड

एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की 20 बड़ी खबरें
21 April Top 20 News: ईरान और अमेरिका के बीच 14 दिनों के युद्धविराम की अवधि अब खत्म होने वाली है. साथ ही नई बातचीत की कोशिशें तेज हो गई हैं, लेकिन होर्मुज में बढ़ते तनाव और ईरानी जहाज जब्ती के बाद सीजफायर वार्ता पर अनिश्चितता गहराती जा रही है. वहीं झारखंड में 14 लोकसभा सांसदों की विकास निधि का हिसाब सामने आया है, जिसमें रांची के सांसद संजय सेठ खर्च के मामले में सबसे आगे रहे. राजनीति और देश-दुनिया की ऐसी ही 20 बड़ी खबरें आप यहां एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं.
1. पाकिस्तान में सज रही वार्ता की सेज, क्या होर्मुज पर छिड़ा ‘संग्राम’ फिर बिगाड़ेगा खेल?
Iran US Ceasefire: ईरान-अमेरिका युद्धविराम अब खत्म होने वाला है. नये सिरे से बातचीत की तैयारी की जा रही है. लेकिन, होर्मुज में बढ़ते तनाव और ईरानी जहाज जब्ती के बाद वार्ता अनिश्चित लगने लगी है. अमेरिका डेलिगेशन भेज रहा है लेकिन ईरान ने बातचीत से इनकार कर दिया है. ऐसे में आगे क्या होगा इसके लेकर कुछ भी साफ नहीं है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
2. होर्मुज पर अड़ा ईरान, दूसरे दौर की वार्ता पर संशय, मुनीर ने ट्रंप को किया फोन
US Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में होने वाली दूसरे दौर की वार्ता स्थगित हो गई है. ईरान ने साफ कहा कि वार्ता में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है. अब खबर है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन लगाया और उनके बात की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
3. जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 10 फीट ऊंची लहर उठने की आशंका
Japan Powerful Earthquake: उत्तरी जापान के तटीय क्षेत्र के पास 7.4 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने तेज भूकंप के झटकों को देखते हुए सुनामी का अलर्ट जारी किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
4. झारखंड के सांसदों का ‘रिपोर्ट कार्ड’ : विकास निधि खर्च करने में सांसद संजय सेठ अव्वल, निशिकांत और मनीष पिछड़े
Jharkhand MP Fund: झारखंड के 14 लोकसभा सांसदों के विकास कार्यों का हिसाब-किताब सामने आ गया है. सांसद निधि (MPLAD) के उपयोग में रांची के सांसद संजय सेठ ने बाजी मारी है, जबकि हजारीबाग और गोड्डा जैसे क्षेत्रों में फंड का उपयोग न्यूनतम रहा है. देखिए किस सांसद ने अपनी निधि का कितना प्रतिशत जनता के विकास पर खर्च किया और कौन रह गया सबसे पीछे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
5. झारखंड की दीदियां अब चलाएंगी करोड़ों का कारोबार! IIM कोलकाता सिखाएगा बिजनेस के गुर, JSLPS के साथ ‘करार’
JSLPS: झारखंड की ग्रामीण महिलाओं के लिए सफलता का नया द्वार खुल गया है. JSLPS ने IIM कोलकाता के साथ एक ऐतिहासिक समझौता किया है, जिसके तहत सखी मंडल की महिलाओं को आधुनिक बिजनेस और मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी. 150 महिलाओं को ‘रोल मॉडल’ बनाकर 1 करोड़ रुपये सालाना टर्नओवर तक ले जाने का लक्ष्य है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
6. झारखंड के CM को झारग्राम में उतरने से रोका! रैली नहीं कर पाए हेमंत-कल्पना, TMC ने प्रधानमंत्री को घेरा
Hemant Soren: चुनावी सरगर्मी के बीच पश्चिम बंगाल के झारग्राम में नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन के हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली, जिससे उनकी झारग्राम रैली रद्द करनी पड़ी, टीएमसी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और आदिवासी नेताओं का अपमान बताया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
7. मुराराई में दिखा ममता बनर्जी का रौद्र रूप, कहा- भाजपा की नींव हिला दूंगी, कोयला-पत्थर लुटेरों की लिस्ट है मेरे पास
Mamata Banerjee Murarai Rally: मुराराई में ममता बनर्जी ने भाजपा को सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी बताया. उन्होंने कहा कि बीरभूम के कोयला-पत्थर घोटाले में भाजपा नेता शामिल हैं. प्रवासियों और 15 लाख के वादे पर भी पीएम मोदी को घेरा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
8. शमिक भट्टाचार्य बोले- सिलिकॉन वैली से बंगाल तक ‘परिवर्तन’ की गूंज, दीदी के राज में 6300 कंपनियों ने छोड़ा राज्य
West Bengal Election 2026 NRI Bengal: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले भाजपा ने प्रवासी बंगालियों का समर्थन जुटाया. समिक भट्टाचार्य का दावा है कि 40 लाख प्रवासी श्रमिक और विदेशों में बसे बंगाली राज्य में सत्ता परिवर्तन और निवेश चाहते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
9. बंगाल की धरती से खरगे का मोदी पर पलटवार, कहा- महिला आरक्षण बिल विपक्ष ने नहीं, खुद पीएम ने खत्म किया
Mallikarjun Kharge Rally: मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के ‘भ्रूण हत्या’ वाले आरोप का कूचबिहार में जवाब दिया. खरगे ने कहा कि महिला आरक्षण को 2029 तक टालकर मोदी सरकार ने इसे खत्म किया है. बंगाल चुनाव पर खरगे का बड़ा बयान यहां पढ़ें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
10. बंगाल चुनाव से 4 दिन पहले दुर्गापुर में बंद हो गये मयखाने, शराब पीने वाले परेशान
Durgapur Liquor Shops Closed: दुर्गापुर में चुनाव से 4 दिन पहले ही शराब की दुकानें बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है. आबकारी विभाग ने 48 घंटे की बजाय 96 घंटे पहले ही शराबबंदी लागू कर दी है. इसने सुरा प्रेमियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
11. ‘हर हाल में लागू किया जाएगा महिला आरक्षण बिल’, जीतन राम मांझी बोले- महिलाएं समझ चुकी हैं विपक्ष की सच्चाई
Women Reservation Bill: गया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि महिलाओं का झुकाव तेजी से एनडीए की ओर बढ़ रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
12. नीतीश कुमार चुनेंगे विधायक दल का अगला नेता, निशांत कुमार अभी नहीं बन सकेंगे, क्या है वजह
Nitish Kumar: जदयू की बैठक में विधायक दल के नए नेता को लेकर कोई नाम तय नहीं हुआ. सर्वसम्मति से यह अधिकार नीतीश कुमार को दे दिया गया. पार्टी ने अंदरूनी मतभेद से इनकार किया और कहा कि अंतिम फैसला अब नीतीश कुमार ही लेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
13. ‘सदन में सिर्फ अपने घर की महिलाएं ही भेजना चाहता है विपक्ष’, CM सम्राट बोले- ये मंशा कभी पूरी नहीं होगी
Women Reservation Bill: पटना में महिला आरक्षण को लेकर सियासत गरमा गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग आम महिलाओं को नहीं, सिर्फ अपने परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
14. केजरीवाल को झटका, जस्टिस शर्मा ने खुद को सुनवाई से अलग करने से किया इनकार
Excise Policy Case: आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा है. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने आबकारी नीति मामले की सुनवाई से खुद को अलग करने से इनकार कर दिया है. सुनवाई करते हुए उन्होंने तीखी टिप्पणी की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
15. GT vs MI: अकेले तिलक वर्मा ने GT को हराया, MI ने 99 रनों से रौंदकर दर्ज की जीत
GT vs MI: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 99 रन से हरा दिया है. तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 100 रन पर ऑलआउट हो गई. मुंबई के गेंदबाज अश्विनी कुमार ने 4 विकेट चटकाए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
16. JEE Main सेशन 2 का रिजल्ट जारी, jeemain.nta.nic.in पर करें चेक
JEE Main Session 2 Result 2026 जारी हो चुका है और अब लाखों स्टूडेंट्स अपने स्कोर चेक कर सकते हैं. National Testing Agency (NTA) ने आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट अपलोड कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने अप्रैल सेशन की परीक्षा दी थी, वे अब अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
17. मिडिल ईस्ट संकट: 39,000 लोगों ने छोड़ा LPG, सरकार ने PNG और छोटे सिलेंडर बढ़ाए
LPG Crisis PNG Consumers: पश्चिम एशिया संकट के बीच 39,000 से ज्यादा लोगों ने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर किए हैं. सरकार ने घरेलू गैस की सप्लाई सामान्य रखने के लिए पीएनजी (PNG) और 5 किलो वाले सिलेंडरों पर जोर दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
18. Mercedes-Benz की नयी इलेक्ट्रिक सेडान, 4 सेकंड में पकड़ेगी 100kmph की रफ्तार
Mercedes-Benz की नयी इलेक्ट्रिक C-Class सेडान में 94kWh बैटरी, 762 किमी तक रेंज और 330kW फास्ट चार्जिंग मिलती है. यह 4 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. कार में फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, 39.1-इंच MBUX Hyperscreen और कई लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
19. Khatron Ke Khiladi 15: क्या एक बार फिर खतरों से खेलते दिखेंगी सना मकबूल? पूरा अपडेट यहां
Khatron Ke Khiladi 15 को लेकर खबरें हैं कि सना मकबूल शो में वापसी कर सकती हैं. जानिए उनकी एंट्री से जुड़ी पूरी अपडेट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
20. OTT Releases This Week: नया हफ्ता, नया एंटरटेनमेंट, 20 से 26 अप्रैल OTT पर रिलीज होंगी धांसू फिल्में-सीरीज, मिस करना मना है
OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. जानिए 20 से 26 अप्रैल के बीच क्या-क्या नया देखने को मिलेगा और कहां देखें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




