पाकिस्तान हमारा दोस्त नहीं, सिर्फ एक पड़ोसी देश है: वी.के. सिंह

Updated at : 29 Nov 2014 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान हमारा दोस्त नहीं, सिर्फ एक पड़ोसी देश है: वी.के. सिंह

फर्रुखाबाद (उ.प्र.): विदेश राज्य मंत्री एवं पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल वी.के. सिंह ने आज कहा कि पाकिस्तान दोस्त नहीं, बल्कि एक पड़ोसी देश है. सिंह ने कहा कि भारत सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है, लेकिन सुरक्षा की कीमत पर ऐसा नहीं हो सकता. पाकिस्तान को भी सोचना होगा कि वह अपने […]

विज्ञापन
फर्रुखाबाद (उ.प्र.): विदेश राज्य मंत्री एवं पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल वी.के. सिंह ने आज कहा कि पाकिस्तान दोस्त नहीं, बल्कि एक पड़ोसी देश है.
सिंह ने कहा कि भारत सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है, लेकिन सुरक्षा की कीमत पर ऐसा नहीं हो सकता. पाकिस्तान को भी सोचना होगा कि वह अपने पड़ोसी से कैसा संबंध चाहता है.
राजपूत रेजीमेन्ट के पुनर्मिलन समारोह में आये सिंह ने आज यहां पत्रकारों से वार्तालाप के बीच एक सवाल के जवाब में कहा कि इराक में बंधक 39 भारतीयों के बारे में अभी कोई नकारात्मक खबर नहीं है.
उन्होंने कहा कि भारत, पाकिस्तान के साथ मधुर संबंध बनाने की राह पर है. यह आगे पता चलेगा कि संबंध आर्थिक व अन्य क्षेत्रों में कहां तक बढ़ते हैं.
इस सवाल पर कि कांग्रेस सरकार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का विरोध करने वाली भाजपा आज एफ.डी.आइ. को अच्छा मान रही है, विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि हमने खुदरा कारोबार में इसका विरोध किया था, बड़े कारोबार में एफडीआइ लाना अच्छा होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola