क्या जल्द शुरू होगा झारखंड का चियांकी हवाई अड्डा? संसद में उठी मांग

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम
Parliament Session : संसद का बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान झारखंड के सांसद भी अपने-अपने क्षेत्र को लेकर मांग रख रहे हैं. इस बीच पलामू सांसद ने लोकसभा में चियांकी हवाई अड्डे को जल्द शुरू करने की मांग उठाई.
Parliament Session : शुक्रवार (27 मार्च) को लोकसभा में शून्य काल के दौरान पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने मेदिनीनगर चियांकी हवाई अड्डा के शीघ्र संचालन (तुरंत शुरू करना) से संबंधित अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया है. सांसद राम ने केंद्र सरकार का ध्यान क्षेत्रीय संपर्क योजना-उड़ान के बारे में कहा कि उक्त योजना के माध्यम से देश के दूरस्थ एवं अविकसित क्षेत्रों को हवाई संपर्क प्रदान करने तथा संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
मेदिनीनगर चियांकी हवाई अड्डे (पलामू) का संचालन प्रारंभ होना बहुत जरूरी है .इससे क्षेत्र की हवाई संपर्क सुविधा बेहतर होगी और स्थानीय स्तर पर आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.
इस दौरान पलामू सांसद ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार से अनुरोध करता हूं कि कृपया यह स्पष्ट किया जाये कि राज्य सरकार से किस प्रकार का प्रस्ताव या प्रमाणन अपेक्षित है तथा उसमें कौन-कौन से विवरण आवश्यक हैं. यदि संभव हो तो संबंधित पत्र या निदेश की प्रति भी उपलब्ध करायी जाय, ताकि राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उस प्रस्ताव को शीघ्र प्रस्तुत कराया जा सके.
यह भी पढ़ें : इतनी देरी! छत्तीसगढ़ के रेल प्रोजेक्ट्स की गूंज राज्यसभा में सुनाई दी
सांसद ने कहा कि इस संबंध में आगे की प्रक्रिया को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक विशेष प्रमाणन/प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाना आवश्यक है, जो अभी तक प्रस्तुत नहीं किया गया है जिसके कारण उक्त हवाई अड्डे से विमान परिचालन हेतु अग्रतर कार्रवाई नहीं हो पा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










