कश्मीर में अब्दुल्ला और सईद परिवार ने किया देश का सबसे बड़ा घोटाला: अमित शाह

रामबन (जम्मू कश्मीर): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज जम्मू-कश्मीर के रामबन और बनिहाल में दो विशाल जन सभाओं को संबोधित किया. शाह ने इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर की जनता से राज्य में राष्ट्रवादियों की सरकार बनाने, जम्मू-कश्मीर की जनता को अब्दुल्ला और सईद इन दो परिवारों के चंगुल और भ्रष्टाचार […]
रामबन (जम्मू कश्मीर): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज जम्मू-कश्मीर के रामबन और बनिहाल में दो विशाल जन सभाओं को संबोधित किया. शाह ने इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर की जनता से राज्य में राष्ट्रवादियों की सरकार बनाने, जम्मू-कश्मीर की जनता को अब्दुल्ला और सईद इन दो परिवारों के चंगुल और भ्रष्टाचार से मुक्त कराने और सम्पूर्ण विकास के लिए राज्य का भविष्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में सौंपने का आग्रह किया.
अमित शाह ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने पर कश्मीर में धन के दुरुपयोग की जांच कराने का वादा किया. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कश्मीर में केंद्र द्वारा भेजे गये पैसे का दुरुपयोग किया गया है और अगर हमारी सरकार यहां आयी तो हम इसकी पूरी जांच करायेंगे और दोषियों को जेल भेजेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










