अदाणी व किसान क्रेडिट कार्ड के सवाल पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी को घेरने का प्रयास किया है. कांग्रेस की ओर से एक प्रेस-वार्ता में पार्टी के नेता अजय माकन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निजी हितों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से अपने सामने अदाणी समूह को […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी को घेरने का प्रयास किया है. कांग्रेस की ओर से एक प्रेस-वार्ता में पार्टी के नेता अजय माकन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निजी हितों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से अपने सामने अदाणी समूह को 6200 करोड़ रुपये का ऋण दिलवाया.
पूरी तैयारी के साथ मीडिया के सामने आये माकन ने कहा कि अदाणी समूह के पास पहले से ही 72000 करोड़ रुपये का ऋण बकाया है, साथ ही कंपनी लगभग तीन करोड़ रुपये का डिफाल्टर भी है. ऐसे में एसबीआई ने किस आधार पर अदाणी को ऋण दिया है.
माकन ने कहा कि जिन-जिन उद्योगपत्तियों ने चुनाव में भाजपा को मदद पहुंचायी है, अब मोदी उन्हें मदद पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोदी ने अदाणी को आस्ट्रेलिया में कोयला खनन कर भारत की आवश्यकताओं का पूरा करने के लिए कहा. जबकि अगले दो सालों में भारत अपने ही कोयले से अपनी जरुरतों को पूरा कर सकता है.
माकन ने आरोप लगाया कि एक सोची समझी चाल के तहत अदाणी समूह के गौतम अदाणी पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गये और वहीं उनकी सेटिंग हो गयी. माकन ने कहा कि एक अखबार के मुताबिक जब अंतरराष्ट्रीय स्तर के छह बैंकों ने अदाणी को ऋण देने से इंकार कर दिया था, तब एसबीआई इस कंपनी को ऋण देने के लिए किस आधार पर तैयार हो गया.
इससे साफ जाहिर होता है कि पीएम मोदी के हस्तक्षेप के बाद एसबीआई अदाणी को ऋण दे रही है. गौरतलब है कि एसबीआई और अदाणी माइनिंग के बीच एक एमओयू हुआ है, जिसके तहत एसबीआई अदाणी माइनिंग को 6200 करोड़ रुपये ऋण देगी. अदाणी माइनिंग इस पैसे का उपयोग ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में कोयला खनन के लिए करेगी. उसी कोयले से भारत की कोयला आवश्यकताओं को पूरा करने की योजना है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




