विश्व हिन्दू परिषद् की ‘राम बारात’ में भाग लेंगे मोदी
Updated at : 09 Nov 2014 8:38 PM (IST)
विज्ञापन

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 25 नवंबर को नेपाल के जनकपुर में विश्व हिन्दू परिषद् की ओर से आयोजित होने वाली ‘राम बारात’ में हिस्सा ले सकते हैं. ‘राम बारात’ के संयोजक और विहिप के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह पंकज ने कहा कि 27-28 नवंबर को दक्षेस सम्मेलन में भाग लेने के लिए मोदी नेपाल […]
विज्ञापन
अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 25 नवंबर को नेपाल के जनकपुर में विश्व हिन्दू परिषद् की ओर से आयोजित होने वाली ‘राम बारात’ में हिस्सा ले सकते हैं.
‘राम बारात’ के संयोजक और विहिप के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह पंकज ने कहा कि 27-28 नवंबर को दक्षेस सम्मेलन में भाग लेने के लिए मोदी नेपाल में होंगे. वह ‘तिलक’ उत्सव में भाग लेने के लिए जनकपुर जाएंगे.
पंकज ने कहा कि हालांकि प्रधानमंत्री 27 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘राम विवाह’ समारोह में हिस्सा नहीं ले सकेंगे.विहिप की ओर से निकाली गयी ‘राम बारात’ 17 नवंबर को अयोध्या से शुरु होगी और आजमगढ, मउ, बक्सर, आरा, पटना, हजारीबाग, बाघनगरी, मुजफ्फरपुर, सीतामढी, अहिल्या स्थान और माधवपुर से होते हुए 24 नवंबर को नेपाल में जनकपुर पहुंचेगी. इस बारात में 250 से ज्यादा साधू संत हिस्सा लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




