ePaper

तिहाड की महिला कैदी मना रही हैं छठ

Updated at : 29 Oct 2014 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
तिहाड की महिला कैदी मना रही हैं छठ

नयी दिल्ली: यहां तिहाड जेल में महिला कैदी छठ मना रही हैं और जेल प्रशासन द्वारा किए गए विशेष इंतजाम के बीच अपना रीति-रिवाज पूरा कर रही हैं. जेल नंबर छह की महिला कैदियों ने तिहाड परिसर में पूजा किया तथा अन्य कैदियों ने उसमें शिरकत की. जेल नंबर छह में महिला कैदियों को रखा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: यहां तिहाड जेल में महिला कैदी छठ मना रही हैं और जेल प्रशासन द्वारा किए गए विशेष इंतजाम के बीच अपना रीति-रिवाज पूरा कर रही हैं. जेल नंबर छह की महिला कैदियों ने तिहाड परिसर में पूजा किया तथा अन्य कैदियों ने उसमें शिरकत की. जेल नंबर छह में महिला कैदियों को रखा जाता है.

उपमहानिरीक्षक :दिल्ली जेल: मुकेश प्रसाद ने कहा, ‘‘आज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. श्रद्धालुओं की जरुरतें जेल प्रशासन पूरा कर रहा है ताकि वे यथासंभव अपना रीति रिवाज कर पाएं. ’’ प्रसाद ने कहा, ‘‘पर्व मनाना जेल में अच्छा माहौल बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है. इससे कैदियों को एक दूसरे से जुडने एवं नकारात्मकता दूर भगाने में मदद मिलती है.’’ छठ भगवान सूर्य को समर्पित प्राचीन हिंदू पर्व है.दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने कल एक अधिसूचना जारी कर राष्ट्रीय राजधानी में छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola