कालाधन : जेटली को कांग्रेस ने दी चुनौती

Updated at : 23 Oct 2014 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
कालाधन : जेटली को कांग्रेस ने दी चुनौती

नयी दिल्ली : काला धन मुद्दे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया और मोदी सरकार पर ‘ब्लैकमेलिंग करने’ का हथकंडा अपनाने का आरोप लगाया. सरकार को चुनौती दी कि वह पूरी सूचना के साथ सामने आये. वित्त मंत्री जेटली के अवैध विदेशी खाताधारकों के नाम का खुलासा करने से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : काला धन मुद्दे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया और मोदी सरकार पर ‘ब्लैकमेलिंग करने’ का हथकंडा अपनाने का आरोप लगाया. सरकार को चुनौती दी कि वह पूरी सूचना के साथ सामने आये. वित्त मंत्री जेटली के अवैध विदेशी खाताधारकों के नाम का खुलासा करने से विपक्षी पार्टी के शर्मसार होने संबंधी बयान के एक दिन बाद कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने कहा कि सरकार को ‘अर्धसत्य’ और ‘चुनिंदा लीकेज’ से बचना चाहिए.

माकन ने कहा, ‘कांग्रेस ऐसी किसी धमकी से ब्लैकमेल होनेवाली नहीं है. जो भी संलिप्त हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. लेकिन, यह बदले की भावना से प्रेरित नहीं होना चाहिए और यह आधा सच नहीं होना चाहिए.’ कालाधन के मुद्दे पर सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच वाक्युद्ध की स्थिति आ पहुंची है. सरकार ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि वह स्विस बैंक खाताधारकों के नामों का खुलासा नहीं कर सकती. यूपीए सरकार ने भी ऐसा ही रुख अपनाया था. कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर इस मुद्दे पर ‘पाखंड करने’ का आरोप लगाया, तो मंगलवार को जेटली ने कहा, ‘नाम जल्दी ही सार्वजनिक कर दिये जायेंगे. तब मुङो (भाजपा को) कोई शर्मिदगी नहीं होगी. कांग्रेस पार्टी को जरूर कुछ शर्मिदगी होगी.’

जेटली के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए माकन ने कहा, ‘हम उन्हें कहना चाहते हैं कि वे नामों की संख्या 136 लोगों तक सीमित न करें. उन्हें सभी नामों के साथ सामने आना चाहिए.’ माकन ने यह भी याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कहा था कि यदि कालाधन वापस लाया जाता है, तो हर नागरिक को 15 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि गृह मंत्री राजनाथ सिंह (जो तब भाजपा अध्यक्ष थे) ने 100 दिन के भीतर कालाधन वापस लाने का वादा किया था.

कब आयेंगे मेरे खाते में 15 लाख रुपये

माकन ने कहा, ‘लोगों को नामों के बारे में दिग्भ्रिमित मत कीजिए. देश की जनता नामों के इस जाल में फंसनेवाली नहीं है. जनता इंतजार कर रही है कि सरकार कब कालाधन वापस लेकर आती है. 100 दिन पहले ही बीत चुके हैं. अब तो 150 दिन होनेवाले हैं और एक पैसा भी वापस नहीं आया है.’ माकन ने कहा, ‘मैं और देश की जनता इंतजार में हैं कि कब हमारे खातों में मोदी जी के वादे के अनुसार 15 लाख रुपये आयेंगे.’

लोगों को झांसा न दें जेटली

दिग्विजय अरुण जेटली की टिप्पणियों को खारिज करते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने जेटली पर लोगों को ‘झांसा’ देने का आरोप लगाया, जबकि युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजीव साटव ने आश्चर्य जताया कि कौन-सी बात वित्त मंत्री को नामों का खुलासा करने से रोक रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola