महाराष्ट्र में गंठबंधन पर सस्पेंस कायम, राजनाथ से मिलने गये शिवसेना नेता बैरंग लौटे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2014 11:35 AM
मुंबई : महाराष्ट्र में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर सामने आ तो गयी है, लेकिन अब सरकार बनाने को लेकर रास्ता साफ होता नजर नहीं आ रहा है. महाराष्ट्र में बगैर सहयोगी के भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है. इधर 25 सालों के बाद भाजपा का दामन छोड़ चुकी […]
मुंबई : महाराष्ट्र में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर सामने आ तो गयी है, लेकिन अब सरकार बनाने को लेकर रास्ता साफ होता नजर नहीं आ रहा है. महाराष्ट्र में बगैर सहयोगी के भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है. इधर 25 सालों के बाद भाजपा का दामन छोड़ चुकी शिवसेना अब फिर से गंठबंधन की तैयारी में लग गयी है.
शिवसेना के दो नेता कल रात गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने के लिए दिल्ली गये थे. शिवसेना के नेता सुभाष देसाई और अनिल देसाई चुपचाप राजनाथ सिंह से मिलने की योजना बनायी थी, लेकिन उनकी मुलाकात गृह मंत्री से नहीं हो पायी. उन्हें दिल्ली से खाली हाथ वापस लौटना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










