भाजपा ने कांग्रेस की हार का कारण वंशवाद को बताया

जम्मूः भाजपा ने आज कहा कि महाराष्ट्र एवं हरियाणा में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का पतन ‘‘वंशवाद की राजनीति’’ के कारण हुआ. जम्मू कश्मीर भाजपा प्रवक्ता बलवीर राम रतन ने कहा, ‘‘ अब कांग्रेस कह रही है ‘प्रियंका लाओ, कांग्रेस बचाओ’, यह हमारे इस रुख की पुष्टि करती है कि कांग्रेस […]
जम्मूः भाजपा ने आज कहा कि महाराष्ट्र एवं हरियाणा में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का पतन ‘‘वंशवाद की राजनीति’’ के कारण हुआ. जम्मू कश्मीर भाजपा प्रवक्ता बलवीर राम रतन ने कहा, ‘‘ अब कांग्रेस कह रही है ‘प्रियंका लाओ, कांग्रेस बचाओ’, यह हमारे इस रुख की पुष्टि करती है कि कांग्रेस ने हमेशा वंशवादी शासन को बढावा दिया है तथा उसका भरोसा सिर्फ एक ही परिवार में है.’’
बलवीर ने कहा, ‘‘ वंशवाद की राजनीति के कारण पहले लोकसभा चुनावों में और अब दो राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का पतन हुआ.’’उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती क्योंकि यह पार्टी के नेतृत्व के लिए सिर्फ एक परिवार को बढावा देती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




