ePaper

मोदी की अपील हुई कारगर, मुंबई में मतदान प्रतिशत बढा

Updated at : 16 Oct 2014 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी की अपील हुई कारगर, मुंबई में मतदान प्रतिशत बढा

मुंबई : मुंबई के मतदाताओं से वोट डालने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील कारगर साबित हुई लगती है क्योंकि पांच महीने पहले हुए लोकसभा चुनावों की तुलना में देश की वित्तीय राजधानी में मतदान प्रतिशत में बढोतरी दर्ज की गयी है. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मुंबई और उपनगरों के 36 विधानसभा क्षेत्रों में इस […]

विज्ञापन
मुंबई : मुंबई के मतदाताओं से वोट डालने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील कारगर साबित हुई लगती है क्योंकि पांच महीने पहले हुए लोकसभा चुनावों की तुलना में देश की वित्तीय राजधानी में मतदान प्रतिशत में बढोतरी दर्ज की गयी है.
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मुंबई और उपनगरों के 36 विधानसभा क्षेत्रों में इस साल लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 48 प्रतिशत था जिसमें सुधार हुआ है और यह करीब 55 प्रतिशत हो गया है.’’
आज मुंबई शहर में मतदान प्रतिशत करीब 54 फीसदी रहा, वहीं उपनगरीय मुंबई में यह करीब 56 प्रतिशत दर्ज किया गया. मोदी ने 12 अक्तूबर को उत्तरी मुंबई के बोरिवली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि बडी संख्या में मतदान करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola