पूर्व मंत्री योगेंद्र साव दिल्ली में मानव तस्करों के यहां छिपे थे : झारखंड पुलिस

Updated at : 06 Oct 2014 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव दिल्ली में मानव तस्करों के यहां छिपे थे : झारखंड पुलिस

रांची : पुलिस के आलाधिकारी ने खुलासा किया है कि झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव दिल्ली में जिस घर से गिरफ्तार हुए वह राज्य से कथित मानव तस्करी करवाने वाले एक गिरोह के सरगना का घर था. रांची के निकट खूंटी स्थित पुलिस की मानव तस्करी निरोधी प्रकोष्ठ की प्रमुख अधिकारी अनुराधा सिंह ने […]

विज्ञापन
रांची : पुलिस के आलाधिकारी ने खुलासा किया है कि झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव दिल्ली में जिस घर से गिरफ्तार हुए वह राज्य से कथित मानव तस्करी करवाने वाले एक गिरोह के सरगना का घर था.
रांची के निकट खूंटी स्थित पुलिस की मानव तस्करी निरोधी प्रकोष्ठ की प्रमुख अधिकारी अनुराधा सिंह ने बताया कि दिल्ली की शकूरपुर बस्ती इलाके की झुग्गी झोपड़ी कॉलोनी में जिस घर से शनिवार की शाम झारखंड पुलिस की अपराध अनुसंधान शाखा और दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने झारखंड के पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव को गिरफ्तार किया वह पन्नालाल महतो का है जो स्वयं मानव तस्करी का गिरोह चलाता है और पुलिस को अनेक मामलों में वांछित है.
उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं उसकी पत्नी सुनीता कुमारी भी दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसी चलाती है, जिसकी आड़ में वह भी मानव तस्करी में संलिप्त है. अनुराधा ने बताया कि पन्नालाल महतो पर सिर्फ खूंटी इलाके में मानव तस्करी के आरोप में चार मामले दर्ज हैं और वह फरार चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अनेक बार छापेमारी की है, लेकिन पिछले अनेक वर्षो से वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है.
पुलिस ने झारखंड टाइगर फोर्स नामक नक्सली संगठन चलाने के आरोपी झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को शनिवार को दिल्ली में गिरफ्तार किया था और कल उन्हें रांची लाकर कान दर्द की शिकायत पर रिम्स अस्पताल में भरती कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola