मिल गयी नन्ही जाह्न्वी, गले में लटका था बोर्ड

Updated at : 06 Oct 2014 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
मिल गयी नन्ही जाह्न्वी, गले में लटका था बोर्ड

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट से पिछले रविवार की शाम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुयी तीन वर्षीय बच्ची मिल गई है. रविवार को वैसे ही नाटकीय घटनाक्रम में वह पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में पाई गई. पुलिस के अनुसार जाह्नवी नाम की यह लडकी आज रात लगभग आठ बजे लाजवंती गार्डन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट से पिछले रविवार की शाम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुयी तीन वर्षीय बच्ची मिल गई है. रविवार को वैसे ही नाटकीय घटनाक्रम में वह पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में पाई गई. पुलिस के अनुसार जाह्नवी नाम की यह लडकी आज रात लगभग आठ बजे लाजवंती गार्डन सब्जी मंडी में अकेली मिली.

लडकी के गर्दन में एक पोस्टर लटका हुआ था जिसपर लिखा था, ‘‘मेरा नाम जाह्नवी है, मैं इंडिया गेट से लापता हो गयी थी.’’ पोस्टर पर उसके पिता का नाम और फोन नंबर भी लिखा हुआ था. लडकी पहले स्थानीय लोगों को मिली जिसके बाद लोगों ने उसके पिता को सूचना दी और पुलिस नियंत्रण कक्ष को भी इसकी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

नई दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एसबीएस त्यागी ने कहा, ‘‘हां, जनकपुरी इलाके में लगभग आठ बजे लडकी मिली. उसे किसी व्यक्ति ने उसके गले में पोस्टर लटकाकर यहां पर छोडा था. हम अब भी इन सब चीजों की जांच कर रहे हैं और अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी.’’

प्रारंभिक जांच से यह संकेत मिलता है कि पिछले एक सप्ताह से जिसने भी इस लडकी को अपहरण करके रखा था उसने पुलिस और मीडिया के दबाव में लडकी को छोडने का निर्णय लिया है. इसके पहले आज ही दिल्ली के पुलिस आयुक्त बी एस बस्सी ने उसके बारे में सूचना देने वाले को 50 हजार रुपए के नकद इनाम की घोषणा की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola