ePaper

आज से कटेगी रेलयात्रियों की जेब, तत्‍काल टिकट हुआ महंगा

Updated at : 03 Oct 2014 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
आज से कटेगी रेलयात्रियों की जेब, तत्‍काल टिकट हुआ महंगा

नयी दिल्‍ली : अब रेल यात्रियों को तत्‍काल टिकट के लिए पहले के मुकाबले ज्‍यादा पैसे चुकाने होंगे. रेलवे ने 50 फीसदी टिकटों को गतिशील भाड़ा प्रणाली से जोड़ने का फैसला किया है. रेलवे के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, ‘तत्‍काल कोटे का 50 फीसदी हिस्‍से की टिकट गतिशील योजना के तहत बेचा जाएगा. इसका मतलब […]

विज्ञापन
नयी दिल्‍ली : अब रेल यात्रियों को तत्‍काल टिकट के लिए पहले के मुकाबले ज्‍यादा पैसे चुकाने होंगे. रेलवे ने 50 फीसदी टिकटों को गतिशील भाड़ा प्रणाली से जोड़ने का फैसला किया है. रेलवे के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, ‘तत्‍काल कोटे का 50 फीसदी हिस्‍से की टिकट गतिशील योजना के तहत बेचा जाएगा.
इसका मतलब है कि 50 फीसदी टिकट बुक हो जाने के बाद 50 फीसदी टिकट गतिशील किराए के अनुसार बेचे जाएंगे, बाकि के 50 फीसदी टिकट प्रीमियम तत्‍काल कोटा के अंतर्गत आएंगे. ज्‍यादा मांग पर ज्‍यादा किराया वसूला जाएगा.
रेलवे ने इस नीति को दलालों से उबरने की नीति बतायी है. त्‍योहार के दौरान इससे रेलवे को फायदा तो होगा ही लेकिन आम जनताओं के पॉकेट पर भी असर पड़ेगा. इससे पहले 2013-14 के रेल बजट के तुरंत बाद तत्काल शुल्क में परिवर्तन किये गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola