महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और राकांपा के खिलाफ लडे़गी भाजपा: जावडेकर

ठाणे: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के बहुमत हासिल करने की उम्मीद जताई और कहा कि पार्टी कांग्रेस रांकपा के कुशासन के खिलाफ लड़ेगी. कुछ पत्रकारों ने जावडेकर से पूछा कि क्या भाजपा अपने पूर्व सहयोगी शिवसेना के खिलाफ लड़ेगी तो इस पर उन्होंने जवाब […]
ठाणे: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के बहुमत हासिल करने की उम्मीद जताई और कहा कि पार्टी कांग्रेस रांकपा के कुशासन के खिलाफ लड़ेगी.
कुछ पत्रकारों ने जावडेकर से पूछा कि क्या भाजपा अपने पूर्व सहयोगी शिवसेना के खिलाफ लड़ेगी तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि भाजपा कि लडाई कांग्रेस और राकांपा एवं कुशासन के खिलाफ है.
साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने शिवसेना के खिलाफ कुछ नहीं करेगी और 25 साल पुराने इस पूर्व सहयोगी की प्रतिकूल टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देगी. भाजपा एवं शिवसेना पिछले सप्ताह एक दूसरे से अलग हो गयी हैं.
जावडेकर यहां पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद राकांपा को उखाड फेंकनेका इरादा जताया और कहा कि राकांपा ने लंबे समय के अपने शासन में कई समस्याएं खड़ी की हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




