मोदी आज से अमेरिकी यात्रा पर,पढें क्या है उनका कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पांच दिनों की यात्रा पर अमेरिका रवाना हो रहे हैं. इस दौरान नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही मोदी, राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ द्विपक्षीय वार्ता के साथ-साथ अमेरिके वरिष्ठ अधिकारियों एवं कंपनी प्रमुखों के साथ कई उच्च स्तरीय बैठकों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पांच दिनों की यात्रा पर अमेरिका रवाना हो रहे हैं. इस दौरान नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही मोदी, राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ द्विपक्षीय वार्ता के साथ-साथ अमेरिके वरिष्ठ अधिकारियों एवं कंपनी प्रमुखों के साथ कई उच्च स्तरीय बैठकों में शामिल होंगे.

* राजपक्षे, कोइराला और शेख हसीना के साथ द्विपक्षीय बैठक में लेंगे हिस्‍सा

मोदी यहां पडोसी देश – श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद राजपक्षे, नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना -के साथ तीन द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

* पाक प्रधानमंत्री से नहीं मिलेंगे मोदी

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार अमेरिकी यात्रा पर जा रहे हैं. मोदी के इस यात्रा को कई मामलों में खास माना जा रहा है. इधर पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात को लेकर कोई स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं हो सकी है. पाक मीडिया जहां दावा कर रही है कि दोनों देशों के प्रधामंतत्रियों के बीच न्‍यूयॉर्क में मुलाकता हो सकती है. लेकिन दावा किया जा रहा है कि अमेरिका में नवाज शरीफ के साथ नरेंद्र मोदी की मुलाकात की कोई योजना नहीं है.

अमेरिकी यात्रा के दौरान उपवास में रहेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पहली अमेरिकी यात्रा के दौरान उपवास में रहेंगे. दरअसल मोदी इस दौरान नौ दिनों तक नवरात्र उपवास में रहेंगे. भारतीय पक्ष ने मोदी की खान-पान संबंधी पंसद का भी संकेत दिया है. मोदी 15 से अधिक शीर्ष मुख्य कार्यकारियों से मिलेंगे जिनमें गूगल, बोइंग और जनरल इलेक्ट्रिक के कार्यकारी शामिल होंगे क्योंकि भारत और अधिक विदेशी निवेश आकर्षित करने का इच्छुक है. प्रधानमंत्री 29 सितंबर को नाश्ते पर 11 शीर्ष कार्यकारियों के साथ मुलाकात के अलावा न्यूयार्क में छह और मुख्य कार्यकारियों से बातचीत करेंगे.

* 50 से अधिक कार्यक्रमों में लेंगे भाग

मोदी इस 100 घंटे से कुछ अधिक की इस यात्रा में राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलने, संयुक्तराष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण देने के साथ कुल 50 से ज्यादा कार्यक्रमों में भाग लेंगे. ओबामा और मोदी की बैठक वाशिंगटन में उनके ओवल ऑफिस में होगी. मोदी न्यूयार्क में संयुक्तराष्ट्र महासभा को संबोधित करने के अलावा विश्व के कई शीर्ष नेताओं से मिलेंगे तथा अमेरिका में अपने हजारों प्रशंसकों के समूहों को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री इस दौरान फार्च्यून 500 सूची की अनेक कंपनियों के मुख्य कार्यकारियों से भी मिलेंगे.

* 30 को स्‍वदेश लौटेंगे मोदी

मोदी विशेष विमान एयर इंडिया वन से 26 सितंबर को न्यूयार्क के जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरेंगे और 30 सितंबर शाम को वाशिंगटन के एंड्रियूज वायुसैनिक अड्डे से स्वदेश लौटेंगे. इस दौरान मोदी के सभी कार्यक्रम भारत के पुनरत्थान के उनके लक्ष्यों के मद्देनजर तय किए गए हैं.

अमेरिका की शीर्ष कंपनियों के मुख्य कार्यकारियों के साथ अपनी बातचीत में प्रधानमंत्री उन्हें भारत में निवेश और विनिर्माण के लिए आमंत्रित करते हुए यह बता सकते हैं कि उनकी सरकार ने उद्योगों के स्वागत में लाल फीते की बजाय लाल गलीचा बिछा रखा है. इन मुख्य कार्यकारियों में ज्यादातर फार्च्यून 500 कंपनियों के अधिकारी होंगे. अमेरिकी उद्योगपति और न्यूयार्क के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग जैसी व्यावसायिक जगत की हस्तियों के साथ मुलाकात में मोदी स्मार्ट शहर के बारे में उनके अनुभव सुनेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola