पुणे में 15 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चाकू की नोक पर 6 लोगों ने की हैवानियत, गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि पीड़ित किशोरी की मां की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और एक आरोपी एक-दूसरे को जानते थे.
महाराष्ट्र के पुणे शहर में 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है पहले किशोरी का अपहरण किया गया, उसके बाद उसके साथ हैवानियत की गयी.
पीड़िता की मां की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि पीड़ित किशोरी की मां की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और एक आरोपी एक-दूसरे को जानते थे.
पीड़िता को चाकू के नोंक पर किया गया अपहरण, फिर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने किशोरी का कथित तौर पर चाकू की नोंक पर अपहरण किया और जून से दिसंबर के बीच पुणे के एक लॉज में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि वारदात के बारे में किसी को भी बताने की सूरत में वे सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील तस्वीरें प्रसारित कर देंगे.
पॉक्सो के तहत अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है.
राजस्थान : दुष्कर्म के मामले में महंत गिरफ्तार
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से भी दुष्कर्म की खबर है. इस मामले में एक महंत को गिरफ्तार किया गया है. भीलवाड़ा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा ने बताया कि आरोपी सरजू दास महाराज को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत दर्ज एक मामले में बुधवार को उसके आश्रम से गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










