ePaper

मोदी ने दी जापानी प्रधानमंत्री को जन्‍मदिन की बधाई

Updated at : 21 Sep 2014 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी ने दी जापानी प्रधानमंत्री को जन्‍मदिन की बधाई

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को उनके 60 वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंजो को बधाई देते हुए बताया कि दोनों ही देश अपने रिश्तों को अगले पायदान पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. प्रधानमंत्री ने ट्विटर के माध्‍यम से जापानी प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को उनके 60 वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंजो को बधाई देते हुए बताया कि दोनों ही देश अपने रिश्तों को अगले पायदान पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

प्रधानमंत्री ने ट्विटर के माध्‍यम से जापानी प्रधानमंत्री को शुभकामना दी. उन्‍होंने लि‍खा कि ‘मैं उनकी दीर्घायु और अच्छी सेहत की प्रार्थना करता हूं और जापान का नेतृत्व करने तथा प्रगति की नई उंचाइयों पर पहुंचाने के लिए शुभकामनाएं देता हूं’.

जापान के प्रधानमंत्री से अपनी मुलाकात को याद करते हुए मोदी ने कहा ‘मैं और प्रधानमंत्री आबे दोनों भारत-जापान रिश्तों को अगले स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और वैश्विक शांति तथा विकास में योगदान दे रहे हैं.’17 सितंबर को मोदी के जन्मदिन पर आबे ने भी उन्हें मुबारकबाद दी थी. मोदी ने इस महीने की शुरुआत में ही जापान यात्रा की थी और उस समय दोनों नेताओं के रिश्तों की गर्मजोशी भी झलकी थी.

मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की और उनकी नेशनल पार्टी को भी कल हुए आम चुनावों में जीत के लिए बधाई दी. मोदी ने एक अलग ट्वीट में लिखा ‘प्रधानमंत्री जॉन की और न्यूजीलैंड नेशनल पार्टी को आम चुनाव में जीत के लिए बधाई’.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola