नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के लिए मां हीराबेन बना रही हैं खास लड्डू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2014 10:55 AM
नयी दिल्ली : 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. इस दिन को लेकर गुजरात में हर ओर उत्साह का माहौल है. हर कोई अपने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के आने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के यहां भी इस दिन को […]
नयी दिल्ली : 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. इस दिन को लेकर गुजरात में हर ओर उत्साह का माहौल है. हर कोई अपने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के आने का इंतजार कर रहे हैं.
वहीं मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के यहां भी इस दिन को खास बनाने के लिए तैयारियां हो रही हैं. मां हीराबेन अपने बेटे के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित हैं. वह बेटे नरेंद्र मोदी के लिए विशेष प्रकार के लड्डू बना रही हैं. बताते चलें कि नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ अहमदाबाद के सेक्टर -22 में रहती हैं. गौरतलब हो कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 64वां जन्मदिन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










