कथित बलात्कार के आरोपी पिता ने की आत्महत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिवनी(मध्य प्रदेश):अपनी ही बेटी से कथित बलात्कार के आरोपी पिता ने आत्महत्या की. आरोपी पिता आज सुबह अपने घर पर फांसी पर लटका हुआ पाया गया. केवलारी थाना प्रभारी अमित विलास दानी ने बताया कि केवलारी निवासी भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता बलराम साहू के विरुद्ध उसकी पुत्री ने थाने में 22 अगस्त को बलात्कार की […]
विज्ञापन
सिवनी(मध्य प्रदेश):अपनी ही बेटी से कथित बलात्कार के आरोपी पिता ने आत्महत्या की. आरोपी पिता आज सुबह अपने घर पर फांसी पर लटका हुआ पाया गया.
केवलारी थाना प्रभारी अमित विलास दानी ने बताया कि केवलारी निवासी भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता बलराम साहू के विरुद्ध उसकी पुत्री ने थाने में 22 अगस्त को बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
इस दौरान पीड़िता की मां ने अपनी बेटी का साथ देते हुए पुलिस से कहा था कि आरोपी बीते तीन वर्षों से लगातार डरा धमकाकर इस कृत्य को अंजाम दे रहा था.
रिपोर्ट दर्ज होने बाद आरोपी फरार हो गया था. आज सुबह वह अपने घर फांसी पर लटका मिला. पडोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि आरोपी ने पहले तो जहर खाकर अत्महत्या की कोशिश की और फिर उसने फांसी लगा ली.
पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने अपने परिजनों से अपने किये की माफी मांगते हुए बीमा के पैसे से जीवन यापन करने की बात लिखी है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










