घुसपैठ कराने पर उतारू पाकिस्तान,खोदी 150 मीटर लंबी सुरंग

जम्मू : जम्मू क्षेत्र के संवेदनशील पल्लनवाला सेक्टर में भारत-पाक सीमा के पास हाल ही में 150 मीटर लंबी सुरंग मिली है. इस संबंध में रक्षा प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि यह सुरंग संभवत: आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए थी. कहा, जम्मू मंडल में नियंत्रण रेखा पर से आतंकियों की घुसपैठ करवाने में […]
जम्मू : जम्मू क्षेत्र के संवेदनशील पल्लनवाला सेक्टर में भारत-पाक सीमा के पास हाल ही में 150 मीटर लंबी सुरंग मिली है. इस संबंध में रक्षा प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि यह सुरंग संभवत: आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए थी. कहा, जम्मू मंडल में नियंत्रण रेखा पर से आतंकियों की घुसपैठ करवाने में विफल रहने के बाद (घुसपैठ करवाने के लिए) एक सुरंग बनाने का प्रयास किया गया था.
प्रवक्ता ने कहा कि 22 अगस्त, 2014 को मिली इस सुरंग की लंबाई नियंत्रण रेखा से हमारी ओर करीब 130 से 150 मीटर तक की थी और यह सुरंग पाकिस्तान की ओर से शुरू हुई थी. कहा, यह सुरंग जमीन से लगभग 20 फुट नीचे थी और इसकी ऊंचाई चार फुट थी. उधमपुर स्थित उत्तरी कमांड के मुख्यालय पर एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी का मानना है कि पाक की ओर से शुरू होनेवाली इस सुरंग की खुदाई संभवत: आतंकियों का प्रवेश करवाने और उनके लिए हथियारों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए की गयी. अधिकारी ने कहा कि हालांकि हमें इस संबंध में अब तक कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




