जहां ज्यादा अल्पसंख्यक हैं,वहीं होते हैं दंगे:योगी आदित्यनाथ

नयी दिल्ली : भाजपा नेता और गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने अल्पसंख्यक समुदाय पर हमला करते हुए कहा कि जहां भी उनकी संख्या 10 फीसदी से ज्यादा है, वहां दंगे होते हैं, जबकि जहां उनकी संख्या 35 फीसदी से ज्यादा है, वहां गैर मुसलिमों के लिए जगह नहीं है. सांसद ने कहा कि अगर […]
नयी दिल्ली : भाजपा नेता और गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने अल्पसंख्यक समुदाय पर हमला करते हुए कहा कि जहां भी उनकी संख्या 10 फीसदी से ज्यादा है, वहां दंगे होते हैं, जबकि जहां उनकी संख्या 35 फीसदी से ज्यादा है, वहां गैर मुसलिमों के लिए जगह नहीं है.
सांसद ने कहा कि अगर हिंदुओं पर हमले होते हैं या उनका जबरन धर्मांतरण होता है, तो हिंदू उन्हें उसी भाषा में जवाब देंगे. आदित्यनाथ पार्टी के उन तीन नेताओं में शामिल हैं, जो यूपी में उपचुनावों में भाजपा के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे. इंडिया टीवी पर आप की अदालत में उन्होंने रजत शर्मा से उक्त बातें कही. कहा, मैंने कहा है, अगर आप (अल्पसंख्यक) हममें से एक को मारेंगे, तो उम्मीद मत कीजिए कि आप सुरक्षित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










