सैन्य अधिकारी के कुक ने किया नौकरानी से कथित दुष्कर्म

मेरठ : यहां एक सैन्य अधिकारी के कुक ने नौकरानी से कथित रुप से दुष्कर्म किया. आरोप है कि युवती के गर्भवती होने पर आरोपी मेरठ से कहीं और चला गया. पुलिस के अनुसार पीडित युवती एक सैन्य अधिकारी के सरकारी आवास में नौकरानी का काम करती थी. आरोप है कि यहां एक अन्य युवक […]
मेरठ : यहां एक सैन्य अधिकारी के कुक ने नौकरानी से कथित रुप से दुष्कर्म किया. आरोप है कि युवती के गर्भवती होने पर आरोपी मेरठ से कहीं और चला गया. पुलिस के अनुसार पीडित युवती एक सैन्य अधिकारी के सरकारी आवास में नौकरानी का काम करती थी.
आरोप है कि यहां एक अन्य युवक भी कुक के रुप में काम करता था. युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने शारीरिक संबंध बना लिए.
पुलिस के मुताबिक, युवती जब गर्भवती हुई तो उसने आरोपी युवक को शादी करने के लिए कहा. हालांकि युवक बिना बताए मेरठ छोड कर कहीं चला गया. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




