Video: 2 महीने पहले प्रतीक से मिले थे अखिलेश यादव, दी थी ये सलाह

Updated:
विज्ञापन

अखिलेश यादव (Photo: ANI)

Video : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया. प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के बेटे थे. प्रतीक के निधन पर अखिलेश का रिएक्शन आया है.

विज्ञापन

Video : लखनऊ में अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि वे बचपन से उन्हें जानते थे और उनका जाना बेहद दुखद है. प्रतीक हमेशा अपनी सेहत को लेकर सजग रहते थे और जिंदगी में आगे बढ़कर कुछ अच्छा करने की सोच रखते थे. अखिलेश ने बताया कि करीब दो महीने पहले उनकी मुलाकात हुई थी, तब भी उन्होंने प्रतीक को सेहत का ध्यान रखने और अपने बिजनेस पर फोकस करने की सलाह दी थी.

विज्ञापन

सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि कई बार बिजनेस में नुकसान होने पर लोग मानसिक रूप से परेशान हो जाते हैं. उन्होंने आगे कहा कि अब जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी, वह कानून के मुताबिक ही की जाएगी और परिवार की इच्छा का पूरा सम्मान किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : कैसे हुई अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक की मौत? बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई

तबीयत बिगड़ने पर प्रतीक को सिविल अस्पताल ले जाया गया

अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया. उनकी उम्र करीब 38 साल थी. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की वजह अभी साफ नहीं है और जांच जारी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola