ePaper

गोलाघाट:कर्फ्यू के उल्लंघन पर पुलिस ने किया हवाई फायर,तीन की मौत

Updated at : 21 Aug 2014 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
गोलाघाट:कर्फ्यू के उल्लंघन पर पुलिस ने किया हवाई फायर,तीन की मौत

गुवाहाटी:गोलाघाट जिले के विवादग्रस्त नुमलीमार्ग में राष्ट्रीय राजमार्ग 39 को बंद करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पुलिस ने आज सुबह यहां हवा में गोलियां चलाई और आंसू गैस का प्रयोग किया. जबकि सेना ने कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बंदूकें और लाल झंडे लगे ट्रकों पर गोलाघाट […]

विज्ञापन

गुवाहाटी:गोलाघाट जिले के विवादग्रस्त नुमलीमार्ग में राष्ट्रीय राजमार्ग 39 को बंद करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पुलिस ने आज सुबह यहां हवा में गोलियां चलाई और आंसू गैस का प्रयोग किया.

जबकि सेना ने कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बंदूकें और लाल झंडे लगे ट्रकों पर गोलाघाट से रंगाजन, बोकाखट और नुमालीगढ तक फ्लैग मार्च किया.

जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लगे क्षेत्रों में लोगों से घरों के अंदर ही रहने की अपील की है.कर्फ्यू कल लगाया गया था और सेना को भी कल ही बुलाया गया था.
पुलिस ने कहा कि कल लगाए गए अनिश्चितकालीन कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए लोगों के एक बडे समूह ने पेड़ों की शाखाओं से सड़क जाम करने की कोशिश की. उन्होंने पुलिस के वाहनों पर पत्थर फेंके, जिससे एक वाहन को नुकसान पहुंचा और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया.

ये कदम तब उठाए गए, जब उपायुक्त कार्यालय को आग लगाने और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को नष्ट करने का प्रयास कर रही भीड को तितर-बितर करने के लिए की गई पुलिस की फायरिंग में तीन लोग मारे गए और छह अन्य घायल हो गए.

यह भीड मंगलवार को रंगाजन में पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी. मंगलवार को हुई कार्रवाई में 22 लोग मारे गए थे और 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

प्रदर्शनकारियों ने देर रात नुमालीगढ में पुलिस द्वारा की गई कथित गोलीबारी के खिलाफ नारे लगाए. इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोडे और हवा में फायर किए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola