रामसेतु को किसी भी हाल में नहीं तो़डा जायेगा:नितिन गडकरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2014 1:45 PM
नयी दिल्ली:सडक एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज लोकसभा में कहा है कि रामसेतु को किसी भी हाल में नहीं तो़डा जायेगा. रामसेतु सेतुसमुद्रम का मुद्दा फिलहाल उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है. उन्होंने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा, हम किसी भी हालत में राम सेतु को तोडेंगे नहीं. राम सेतु को बचाकर देशहित […]
नयी दिल्ली:सडक एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज लोकसभा में कहा है कि रामसेतु को किसी भी हाल में नहीं तो़डा जायेगा. रामसेतु सेतुसमुद्रम का मुद्दा फिलहाल उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है.
उन्होंने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा, हम किसी भी हालत में राम सेतु को तोडेंगे नहीं. राम सेतु को बचाकर देशहित में प्रोजेक्ट हो सकता है तो हम करेंगे.उन्होंने कहा, यह मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है और इसलिए मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करुंगा. उच्चतम न्यायालय में इस मुद्दे पर हम ऐसा सुझाव देंगे जो सभी संबंधित पक्षों को मान्य होगा.
गडकरी ने कहा कि वह इसी महीने इस मामले को देखने के लिए तमिलनाडु का दौरा करेंगे. प्रस्तावित सेतुसमुद्रम शिपिंग कैनाल प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की परियोजना है जिसमें इस क्षेत्र को बड़े पोतों के परिवहन योग्य बनाना और साथ ही तटवर्ती इलाकों में मत्स्य और नौवहन बंदरगाह स्थापित करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










