कश्मीर मुद्दे पर दोनों देश दिखायें इच्छा शक्ति:हुर्रियत

Updated at : 11 Aug 2014 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर मुद्दे पर दोनों देश दिखायें इच्छा शक्ति:हुर्रियत

श्रीनगर:उदारवादी हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाईज उमर फारुक ने भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता बहाली का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर समाधान के लिये दोनों देशों की तरफ से राजनातिक इच्छा शक्ति जताये जाने की जरूरत है. मीरवाईज उमर फारुक ने कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच 25 अगस्त को परस्पर […]

विज्ञापन

श्रीनगर:उदारवादी हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाईज उमर फारुक ने भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता बहाली का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर समाधान के लिये दोनों देशों की तरफ से राजनातिक इच्छा शक्ति जताये जाने की जरूरत है.

मीरवाईज उमर फारुक ने कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच 25 अगस्त को परस्पर वार्ता होगी. हुर्रियत कांफ्रेंस इसका स्वागत करती है. उन्होंने कहा, लेकिन हम उनको याद दिलाना चाहते हैं कि परस्पर वार्ता प्रक्रिया में कश्मीर एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

दोनों देशों के विदेश सचिवों की 25 अगस्त को इस्लामाबाद में मुलाकात होगी और 2008 में मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों के परिप्रेक्ष्य में स्थगित वार्ता को फिर से शुरु किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola