ePaper

कर्नाटकः लिंगायत मठ में मुख्य पुजारी के पद पर मुस्लिम युवक की नियुक्ति, इष्ट लिंग धारण किया

Updated at : 20 Feb 2020 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
कर्नाटकः लिंगायत मठ में मुख्य पुजारी के पद पर मुस्लिम युवक की नियुक्ति, इष्ट लिंग धारण किया

हुबली : एक ओर जहां देश भर में हिंदू-मुस्लिम के बीच दीवार खड़ी करने की कोशिश हो रही है, वहीं लिंगायत मठ ने परंपराओं को तोड़ते हुए एक 33 वर्षीय मुस्लिम युवक को अपने मठ का प्रधान पुजारी नियुक्त किया है. दीवान शरीफ मुल्ला को मुरुगराजेंद्र कोरानेश्वरा शांतिधाम मठ में प्रधान पुजारी नियुक्त किया गया […]

विज्ञापन

हुबली : एक ओर जहां देश भर में हिंदू-मुस्लिम के बीच दीवार खड़ी करने की कोशिश हो रही है, वहीं लिंगायत मठ ने परंपराओं को तोड़ते हुए एक 33 वर्षीय मुस्लिम युवक को अपने मठ का प्रधान पुजारी नियुक्त किया है.

दीवान शरीफ मुल्ला को मुरुगराजेंद्र कोरानेश्वरा शांतिधाम मठ में प्रधान पुजारी नियुक्त किया गया है. दीवान ने कहा कि किसी ने मुझसे ऐसा करने के लिए नहीं कहा, मेरे दिमाग में सर्वशक्तिमान आये और उन्होंने ही मेरा मार्गदर्शन किया.

उन्होंने मुझे पवित्र धागा दिया और मुझे जिम्मेदारी दी. उन्होंने मुझे इष्ट लिंग सौंपा और यह सम्मान दिया. मैंने इष्ट लिंग को धारण कर लिया है. मैं धर्म मार्ग पर चलूंगा और प्रेम का संदेश फैलाऊंगा.लिंगायत मत प्राचीनतम सनातन हिंदू धर्म का एक हिस्सा है. इस मत के ज्यादातर अनुयायी दक्षिण भारत में हैं. यह मत भगवान शिव की आराधना करना है. कर्नाटक में इनका मठ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola