Air India का विमान, रनवे पर 222 किमी/घंटा की स्पीड, अचानक सामने आयी जीप... फिर हुआ ऐसा

नयी दिल्ली : पुणे हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह का एअर इंडिया के एक विमान का मुख्य हिस्सा तब क्षतिग्रस्त हो गया, जब उड़ान भरने के दौरान उसके पायलट ने रनवे पर अचानक पहुंचे एक व्यक्ति और एक जीप को बचाने के लिए तुरंत उसे उठाने का फैसला किया. डीजीसीए के एक अधिकारी ने यह […]
नयी दिल्ली : पुणे हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह का एअर इंडिया के एक विमान का मुख्य हिस्सा तब क्षतिग्रस्त हो गया, जब उड़ान भरने के दौरान उसके पायलट ने रनवे पर अचानक पहुंचे एक व्यक्ति और एक जीप को बचाने के लिए तुरंत उसे उठाने का फैसला किया.
डीजीसीए के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जब एअर इंडिया का ए 321 विमान शनिवार सुबह पुणे हवाई अड्डा से उड़ान भर रहा था, तब यह घटना घटी.
हालांकि इस घटना के बावजूद विमान दिल्ली हवाई अड्डा पर सुरक्षित उतर गया. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारी ने कहा, उड़ान भरने के दौरान विमान के चालक दल के सदस्य ने रनवे पर एक जीप और एक व्यक्ति को देखा, तो उसने टक्कर से बचाने के लिए विमान को जल्दी मोड़ दिया. विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतर गया. हादसे के समय विमान की स्पीड 222 किमी/घंटा (120 नॉट्स) थी.
उन्होंने कहा कि एयर इंडिया को कॉकपिट वाय रिकार्डर को उसके विश्लेषण के लिए हटाकर रख लेने को कहा गया है. डीजीसीए के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए विमान को तत्काल सेवा से हटा लिया गया है. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




