ePaper

बीडी शर्मा मध्यप्रदेश, के सुरेंदरन केरल और दल बहादुर सिक्किम भाजपा के अध्यक्ष बने

Updated at : 15 Feb 2020 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
बीडी शर्मा मध्यप्रदेश, के सुरेंदरन केरल और दल बहादुर सिक्किम भाजपा के अध्यक्ष बने

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने तीन प्रदेश अध्यक्षों को बदल दिया है. भाजपा ने केरल, मध्यप्रदेश और सिक्किम के अध्यक्ष को हटाकर नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. नये अध्यक्ष की नियुक्ति में संगठन के लोगों को ज्यादा तरजीह दी गयी है. मध्यप्रदेश में ब्राह्मण चेहरा मध्यप्रदेश में भाजपा ने ब्राह्मण समाज से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने तीन प्रदेश अध्यक्षों को बदल दिया है. भाजपा ने केरल, मध्यप्रदेश और सिक्किम के अध्यक्ष को हटाकर नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. नये अध्यक्ष की नियुक्ति में संगठन के लोगों को ज्यादा तरजीह दी गयी है.

मध्यप्रदेश में ब्राह्मण चेहरा
मध्यप्रदेश में भाजपा ने ब्राह्मण समाज से आने वाले खजुराहो सांसद बीडी शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया है. इससे पहले, जबलपुर के सांसद राकेश सिंह वहां के अध्यक्ष थे. बीडी शर्मा को अध्यक्ष बनाने के पीछे पार्टी से नाराज चल रहे ब्राह्मण तबका को मनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.बीडी शर्मा की एक और पहचान संगठन के नेता के रूप में है. इससे पहले शर्मा राज्य के संगठन महामंत्री थे.
सिक्किम में एक बार फिर दल बहादुर चौहान को भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है. दल बहादुर को सिक्किम भाजपा में सबसे बड़ा नाम माना जाता है. वहीं केंद्र में मुरलीधरन के मंत्री बनने के बाद भाजपा केरल में एक ऐसे नेता की तलाश में थी, जिनकी राज्य में पहचान है. के सुरेन्द्रन संघ से जुड़े रहे हैं और उनकी पहचान एक फायरब्रांड नेता की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola