#Delhi_Results : शरद पवार बोले- भाजपा ने की मतदाताओं के ध्रुवीकरण की नाकाम कोशिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2020 4:46 PM
पुणे : राकांपा प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को दावा किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बात के संकेत हैं कि देश में ‘बदलाव की हवा’ चल रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने मतदाताओं के ध्रुवीकरण की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी लगातार दूसरी […]
पुणे : राकांपा प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को दावा किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बात के संकेत हैं कि देश में ‘बदलाव की हवा’ चल रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने मतदाताओं के ध्रुवीकरण की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी लगातार दूसरी बार धमाकेदार जीत की ओर बढ़ रही है. पवार ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए क्षेत्रीय दलों को साथ आने की जरूरत है.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख पवार ने पत्रकारों से कहा, दिल्ली चुनाव के नतीजे इस बात के संकेत हैं कि देश में बदलाव की हवा चल रही है. नतीजों ने मुझे हैरान नहीं किया.
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने कहा कि भाजपा ने हर बार की तरह इस बार भी वोटों के ध्रुवीकरण के लिए चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










