ePaper

गिरिराज की दिल्ली के वोटरों से अपील, देश को शाहीनबाग बनने से रोकने के लिए करें वोट, कहा- कागज नहीं दिखानेवाले आज...

Updated at : 08 Feb 2020 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
गिरिराज की दिल्ली के वोटरों से अपील, देश को शाहीनबाग बनने से रोकने के लिए करें वोट, कहा- कागज नहीं दिखानेवाले आज...

पटना : बीजेपी के फायरब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीनबाग समर्थकों के खिलाफ वोट करने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली को इस्लामिक स्टेट बनाने से बचाने के लिए वोट करें. साथ ही उन्होंने एक वीडियो क्लिप भी साझा किया है. बीजेपी नेता […]

विज्ञापन

पटना : बीजेपी के फायरब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीनबाग समर्थकों के खिलाफ वोट करने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली को इस्लामिक स्टेट बनाने से बचाने के लिए वोट करें. साथ ही उन्होंने एक वीडियो क्लिप भी साझा किया है.

बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि ‘शाहीनबाग समर्थक वोट करने निकले हैं. मेरी दिल्ली वालों से अपील है कि अगर देश को शाहीनबाग बनाने से रोकना है, दिल्ली को इस्लामिक स्टेट बनने से बचाना है, तो बाहर निकल कर वोट करें.’ साथ ही उन्होंने दिल्ली के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि जो लोग कल तक दिल्ली के शाहीनबाग में देश को तोड़ने और इस्लामिक स्टेट बनाने की बात करते थे, आज लाइन में खड़े हैं. अगर शाहीनबाग का जवाब देना है तो इस्लामिक स्टेट बनने से रोकना है, तो एक-एक वोटर घर से निकले और शाहीन बाग को जवाब दें. देश शाहीनबाग नहीं बनेगा. जो कल तक सरकार को कागज नहीं दिखाने की बात करते थे, आज कागज दिखा कर लाइन में खड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola