YouTube चैनल चलाने वाली महिला बुर्का पहनकर पहुंची शाहीन बाग और प्रदर्शनकारियों को हो गया शक, तो फिर...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2020 10:12 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : यूट्यूब पर चैनल चलाने वाली एक महिला बुधवार को उस समय हिरासत में ले ली गयी, जब वह बुर्का पहनकर शाहीन बाग पहुंची. पुलिस ने बताया कि बहुत सारे सवाल करने पर सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने उसे पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान गुंजा कपूर के तौर पर हुई […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : यूट्यूब पर चैनल चलाने वाली एक महिला बुधवार को उस समय हिरासत में ले ली गयी, जब वह बुर्का पहनकर शाहीन बाग पहुंची. पुलिस ने बताया कि बहुत सारे सवाल करने पर सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने उसे पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान गुंजा कपूर के तौर पर हुई है. उसने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर खुद का परिचय यूट्यूब चैनल ‘राइट नेरेटिव” की संचालक के तौर पर किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर गुंजा कपूर को फॉलो करते हैं. पुलिस ने बताया कि उसने बहुत सारे सवाल किये, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को शक हुआ.

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुंजा कपूर को पहचानने के बाद कुछ महिला प्रदर्शनकारियों ने उसके पकड़ लिया. इस घटना से शाहीन बाग में हलचल मच गयी. संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन चल रहा है. उन्होंने कहा कि महिला को सरिता विहार थाने ले जाया गया, जहां उसकी पहचान की पुष्टि की गयी.

उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ की गयी और उसे छोड़ दिया गया. कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वह अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही थी. घटना के बाद बयान जारी कर कपूर ने दावा किया कि तीन फरवरी को वह समाचार चैनल की चर्चा में जामिया मिल्लिया इस्लामिया में गयी थी और करीब 20 मिनट में उन्हें खदेड़ दिया गया था और लोग उनसे बात करने को राज़ी नहीं थे.

कपूर ने आरोप लगाया कि शाहीन बाग में एक खबरिया चैनल की महिला पत्रकार के साथ ‘हाथापाई’ के बाद उन्होंने बुर्का पहनकर जाने का फैसला किया, ताकि प्रदर्शनकारी उनके साथ बात करने में झिझके नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि लेकिन मेरी पहचान सामने आने के बाद उन्होंने मेरे साथ हाथापाई की. कपूर ने कहा कि वह अपने यूट्यूब चैनल के लिए ‘स्टोरी’ करने गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola